रामगढ़, मई 29 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण अधिनियमों के तहत प्रशासनिक एवं कानूनी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना था। इस दौरान उपायुक्त ने परिवहन, औषधि, श्रम एवं बाल संरक्षण, खाद्य सुरक्षा, उत्पाद, पीसीपीएनडीटी तथा क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।

परिवहन विभाग की समीक्षा परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन, अवैध वाहनों के संचालन पर रोक तथा राजस्व संग्रहण की स्थिति पर चर्चा की गई। वहीं औषधि विभाग को जिले में नकली एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने तथा मेडिकल स्टोर्स का नि...