कानून नहीं समझते तो मैं क्या बुद्धि दूं; राहुल गांधी की बुद्धि पर BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का तंज
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राजस्थान में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के मामले ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी पारा चढ़ा दिया है। रितु बराला के समर्थन में कांग्रेस ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में करीब 40 घंटे तक धरना दिया। धरना खत्म हुआ तो सियासी बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीधे राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए ऐसा तंज कसा कि मामला और गरमा गया। उन्होंने कहा, **'मुझे तो आश्चर्य होता है कांग्रेस और राहुल गांधी की बुद्धि पर। अगर वे कानून नहीं समझते हैं, तो मैं उन्हें क्या बुद्धि दूं। राठौड़ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रितु बराला के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार पुलिस पर दबाव बना रही थी। अब धरना खत्म होने के बाद भी इस मुद्दे पर सियासी घमासान थमता नजर नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.