हरदोई, मई 3 -- संडीला। नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने विधिवत पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध और अराजकता के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सक्रियता व सतर्कता को और बढ़ाया जाएगा, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की योजना भी बनाई गई है। यह भी पढ़ें- कटिहार: डायल-112 और बीट पुलिस अलर्ट मोड में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...