रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में विभिन्न अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन और प्रशासनिक कार्रवाई को गति देने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में आयोजित बैठक में परिवहन, औषधि, श्रम, खाद्य सुरक्षा, उत्पाद, स्वास्थ्य और प्रदूषण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन, अवैध वाहनों के संचालन पर रोक और राजस्व संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली गई। औषधि विभाग को नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। श्रम एवं बाल संरक्षण स...