कानपुर, अप्रैल 21 -- डेरापुर। एसडीएम के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री का औचक निरीक्षण राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह ने किया। लाडपुर पैठ में कैंप ही नहीं लगा था। कुढ़ावल में गांव के अंदर फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने की जानकारी मिली थी तथा लाडपुर पैठ व कुढ़ावल सचिवालय में ताला पड़ा हुआ था। सचिव दिलीप कुमार व स्नेहा राजपूत के मौजूद नहीं होने की जानकारी हुई। कुढ़ावल के पंचायत सहायक व रोजगार सेवक विनीता को फार्मर रजिस्ट्री में लगाया गया था मौके पर कैंप नहीं था। आरके ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.