नई दिल्ली, मार्च 30 -- देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि कानून को सैनिक तक पहुंचना चाहिए क्योंकि सैनिक हमेशा कानून तक नहीं पहुंच सकता। लद्दाख के लेह मिलिट्री कैंप में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए सीजेआई ने इस बात पर जोर दिया कि दूरदराज और मुश्किल इलाकों में सेवा करते समय सैनिकों को अक्सर कानूनी और निजी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे अदालतों और कानूनी सेवाओं तक शारीरिक रूप से पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यह पहला मौका है, जब देश के मौजूदा सीजेआई ने लेह सैन्य बेस कैंप से सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित किया है। सैन्य अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कानूनी सहायता कोई दान नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने की एक प्रतिबद्धता है। सेना के प्रति प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए...