गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज तालकंदला के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि कानून के छात्रों का यह नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वे मंगलवार को नशामुक्ति अभियान के तहत कॉलेज में आयोजित एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके उपरांत डॉ. दिलीप कुमार राव ने उपस्थित प्राध्यापकों और कानून के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई। इस दौरान कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, नीतीश पाण्डेय, केशव शुक्ला, आस्था त्रिपाठी, नीहारिका यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान की दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- खुद रहें नशे से दूर, दूसरों को करें जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...