लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाताबेल्जियम में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय टैक्स मूट कोर्ट में लोहिया विधि विवि की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने बेस्ट मेमोरियल का ख़िताब अपने नाम किया और ग्लोबल टॉप 10 में जगह बनाई है। टीम को 300 यूरो का नकद पुरस्कार मिला है।लोहिया विधि विवि के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में विजेता टीम से भेंट कर बधाई दी। मूट कोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ. एके तिवारी ने छात्रों की सफलता पर सराहा है।आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय छात्र टीम ने अप्रैल 2026 में बेल्जियम के ल्यूवेन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय और यूरोपीय टैक्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता में ग्लोबल टॉप 10 में स्थान सुरक्षित किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन केयू ल्यूवेन और इंटरनेशनल ब्यूरो ऑफ फिस्कल ड...