गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज तालकंदला के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि बिना शिक्षक के किसी भी छात्र का जीवन कोरे कागज की तरह होता है। शिक्षक अपने शिष्य को जीवन में सफल होने का रास्ता बताता है। वे कॉलेज में आयोजित एक शिक्षक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व कानून के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सहायक आचार्या डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, आस्था त्रिपाठी, निहारिका यादव, एपीसिंह, प्रत्यूष, राहुल यादव, अमित, शिवेंद्र, चंदा, नीतीश पाण्डेय, सहित अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षकों का किया सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...