कोडरमा, मई 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा की ओर से डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह पंचायत सचिवालय सभागार में सोमवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कोडरमा के अधिवक्ता ललन चौधरी और पैनल अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मसनोडीह रामदेव पासवान मौजूद थे। अधिवक्ता ललन चौधरी ने कहा कि आज के समय में सभी को विधिक जानकारी होनी चाहिए। कानून की जानकारी सभी को रखनी चाहिए। जानकारी के अभाव में जटिल समस्याओं में लोग फंस जाते हैं। इसके बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे पहले सही जानकारी के साथ-साथ अपने लोगों को जागरूक करना है। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि आज भी समाज में नाबालिक बच्चियों के साथ घृणित मानसिकता वाले लोगों द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.