दिल्ली, मई 8 -- 2009 में रैगिंग के कारण 19 वर्षीय मेडिकल छात्र की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था.जिसके बाद यूजीसी गाइडलाइंस, एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन और कई नियम लागू किए गए.बावजूद इनके रैगिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.हाल ही में ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में कथित रैगिंग और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया.वीडियो यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम का बताया जा रहा है.कुछ छात्राएं एक लड़की को घेरकर खड़ी हैं.छात्राएं उससे बार-बार "सॉरी" बोलने को कहती हैं.इसी दौरान एक छात्रा उसे थप्पड़ मारती और अपशब्द बोलते हुए नजर आती है.सोशल मीडिया पर इस घटना को रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.पुलिस के अनुसार यह घटना दो हफ्ते पुरानी है.मामले पर विश्वविद्यालय ने शुरुआती तौर पर इसे छात्रों के बीच "आपसी विवाद" बताया ज...