कन्नौज, सितम्बर 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम कुशवाह ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम-2015 तथा पाक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ छेडख़ानी, यौन शोषण अथवा किसी भी प्रकार का कुकृत्य होने पर पाक्सो एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के लिए शिकायत प्रकोष्ठ एवं आवश्यक जांच व्यवस्था प्रभावी रखने पर जोर दिया। साथ ही बच्चों की शिकायतों को गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई और उचित परामर्श देने की बात कही। यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर बच्चों को किया जागरूक कार्यक्रम में...