सीतामढ़ी, मार्च 16 -- शिवहर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पहल पर रविवार को शिवहर प्रखंड कार्यालय परिसर में नशा पीड़ितों को कानूनी सहायता एवं नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है, इसलिए इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार झा ने उपस्थित लोगों को नशा करने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा तथा युवाओं को विशेष रूप से जागरूक करना आवश्यक है। वहीं पैरा लीगल वॉलंटियर चंदन कुमार साह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.