कानूनी विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ और अग्रवाल कॉलेज ऑफ लॉ (महिला) के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वाणिज्य और कानूनी विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसाय और कानूनी जागरुकता के साथ कॉलेज जीवन के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में 11वीं और 12वीं के 63 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और संबंधित विषयों पर चार्ट और मॉडल के माध्यम से प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मॉडल और चार्ट दो श्रेणियों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मॉडल श्रेणी में अग्रवाल पब्लिक स्कूल और चार्ट श्रेणी में सैफ्रन पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.