धनबाद, अक्टूबर 7 -- अग्नि, भू-धंसान और अवैध खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनहित व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य को कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मोर्चा के अनुसार, हाल में धनबाद सिविल कोर्ट में मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 30 और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत याचिका दायर की गई है। सुनवाई के बाद अदालत ने बीसीसीएल के सीएमडी, झारखंड के पुलिस महानिदेशक, धनबाद उपायुक्त व एसएसपी समेत 22 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका में कतरास, सिजुआ, लोदना, कुसुंडा, बलियापुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भू-धंसान, जमीन में दरार और भूमिगत आग से प्रभावित लोगों के जीवन, आजीविका व संपत्ति की सुरक्षा की मांग की गई है...