देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सामान्य, विधि व उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामान्य प्रशासन, विधि और उच्च न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और उनके त्वरित निष्पादन की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान डीसी ने पीआईएल, डब्लूपीएस, उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से संबंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किए जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अपराधियों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई: डीएम मौके पर डीसी ने विभिन्न विभागों में लंबित वादों की गहन समीक्षा कर...