लखनऊ, मार्च 8 -- फोटो लखनऊ, संवाददाता।इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया और यूपीसीईजी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुद्धेश्वर में महिलाओं और किशोरियों की आवाज, अधिकार और नेतृत्व विषयक सामूहिक संवाद कार्यक्रम हुआ। इनिशिएटिव फाउंडेशन के निदेशक अमित मिश्रा ने कहा कि ''गिव टू गेन'' केवल एक थीम नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है। जब हम महिलाओं को अवसर, समय और संसाधन उपलब्ध कराते हैं तो पूरा समाज लाभान्वित होता है।महिलाएं कानूनी अधिकार से अनजानहाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस का संदेश है कि सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई। आज भी अनेक महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों से अनजान हैं। कानूनी जागरूकता सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। न्याय तभी संभव है, जब जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई की जाए। सामाज...