चतरा, मई 4 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड के पेक्सा गांव में 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकार मित्र सुरेश प्रसाद राणा, जितेन्द्र दास एवं शम्भु राणा के नेतृत्व में टीम ने डोर-टू-डोर भ्रमण कर ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। अभियान के दौरान मजदूरों के अधिकार, दिव्यांगजन सम्मान, डायन-बिसाही कुप्रथा, दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध तथा बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सेवा एवं अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण से ही कुर्तियों का सफाया यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.