सीतामढ़ी, मई 18 -- पिपराही।​ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड के कुअमा बाजार पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार,शिवहर के निर्देश के आलोक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार और पीएलवी मनोज कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी。 यह...