गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वाधान में मंगलवार को सदर अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य मोहम्मद फैयाज अहमद ने बताया कि विश्व के लगभग सभी देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई। इस वजह से विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में 7 अप्रैल को ही चुना गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रदीप बैठा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...