सुल्तानपुर, जून 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम अयोध्या ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्भुआ तहसील में तैनात कानूनगो राजित राम शर्मा को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़ंकप मच गया है। जानकारी के अनुसार हनुमानगंज सर्किल के प्रभारी कानूनगो राजित राम शर्मा पर जमीन की पैमाइश से संबंधित रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही 12 हजार रुपये की कथित रिश्वत ली गई, टीम ने बीच सड़क पर उन्हें दबोच लिया。

गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। कार्रवाई कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक ...