कानूनगो से झड़प का वीडियो वायरल, कागज फेंकने का आरोप
रामपुर, अप्रैल 28 -- शाहबाद। तहसील परिसर में तैनात कानूनगो और एक युवक के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने कानूनगो पर उसके कागजात फेंकने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव रेबड़ी कलां निवासी रोहित के अनुसार उसकी बुआ फूलवती की शादी करीब दस वर्ष पहले हो चुकी है। किसी कार्य के लिए उनके जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने पर वह सोमवार को कागजात पर हस्ताक्षर और मुहर कराने कानूनगो के पास पहुंचा था। आरोप है कि कानूनगो ने अभद्र लहजे में उससे देरी से आने की बात पूछी और विरोध करने पर उसके कागजात फेंक दिए।रोहित का कहना है कि उसने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो कानूनगो गुस्से में उसकी ओर बढ़े और मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.