गोरखपुर, जनवरी 15 -- कैम्पियरगंज/पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज तहसील के नवापार गांव में आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के दौरान कानूनगो और लेखपाल के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा नवापार निवासी आलोक कुमार पुत्र महंत प्रसाद ने गांव के एक चकमार्ग की पैमाइश से संबंधित शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत निस्तारित करने के लिए सोमवार को कानूनगो अजय गुप्ता और लेखपाल प्रिंस जायसवाल मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को बुलाया। पुलिस के अनुसार, जैसे ही आलोक कुमार मौके पर पहुंचा, उसने गुस्से में आकर कानूनगो और लेखपाल के साथ गाली-गलौच और अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान उसने नक्शा छीन लिया। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.