हाथरस, जनवरी 31 -- कानूनगो महेशपाल गौतम को दी गई भावभीनी विदाई -(A) कानूनगो महेशपाल गौतम को दी गई भावभीनी विदाई सादाबाद। तहसील सादाबाद में कार्यरत कानूनगो महेश पाल गौतम के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी, कानूनगो रईस पाल सिंह सहित राजस्व विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने कानूनगो महेश पाल गौतम के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं जनहितकारी कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लेखपाल सचिन गुप्ता, मुकेश गौतम, हर्ष सौनी, बृजेश कौशिक, दिनेश कुमार, दरब सिंह तोमर, अनिल गौतम, राहुल कुमार वर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद र...