लखीमपुरखीरी, मई 6 -- अपनी जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक किसान ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने इसकी जांच एसडीएम से करने को कहा है। किसान ने बताया कि उसने कुछ रकम कानूनगो को दी भी थी, लेकिन इतने पैसों में उन्होंने पैमाइश करने से इंकार कर दिया। बंगलहा तकिया के करदहिया गांव के ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए करीब तीन महीने पहले तहसील के एक राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया। उन्होंने पैमाइश के लिए दस हजार रुपए मांगे। इस पर ओमप्रकाश ने चार हजार रुपए दिए। इसके बावजूद राजस्न निरीक्षक ने जमीन की पैमाइश नहीं की। आरोप है कि उन्होंने पांच हजार रुपए और मिलने के बाद ही पैमाइश की बात कही। बार-बार संपर्क के बावजूद पैमाइश न करने पर किसान ने शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह से इसकी शिकायत की। एसडीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.