कानूनगो ने टेबल के नीचे से पकड़े रुपये, देखे..और फिर जेब में डाल लिए, 50 सेकेंड का वीडियो वायरल
फतेहपुर, जुलाई 10 -- VIDEO VIRAL: यूपी के फतेहपुर में कानूनगो का रुपये लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 50 सेकेंड के इस वीडियो में एक कानूनगो अपना काम निपटाता नजर आ रहा है। तभी एक व्यक्ति आता है और कानूनगो को टेबल के नीचे से रुपये देता है। कानूनगो रुपये पकड़कर देखते हैं और जेब में डाल लेते हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग की किरकिरी हो रही है। तहसीलदार ने मामले की जांच कराने की बात कही है। वायरल वीडियो सदर तहसील कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे कानूनगो अयाह-शाह क्षेत्र में तैनात बताए जा रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति वहां पहुंचता है। बेल (जमानत) वेरिफिकेशन रिपोर्ट लगाने के एवज में उससे एक हजार रुपये की मांग की गई। फरियादी कानूनगो को रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.