अमरोहा, जून 2 -- मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को बार सभागार में हुई। अधिवक्ताओं ने कानूनगो धीरे सिंह के स्थानांतरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बार अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा कई बार तबादले का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक कानूनगो का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक बार एसोसिएशन धनौरा के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान आलोक भारती, प्रदीप अग्रवाल, अनुज त्रिवेदी, कुलवीर सिंह, कपिल अग्रवाल, मुकेश चौहान, तिलकराज चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...