कानूनगो का रुपये लेन-देन का वीडियो हुआ वायरल
आजमगढ़, मई 28 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं तहसील के राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप सामने आने से आक्रोशित लोगों लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तहसील क्षेत्र आमगांव निवासी घनश्याम कुमार पुत्र बाबूराम एवं कानूनगो रामबचन यादव आपस में बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कानूनगो और घनश्याम कुमार के बीच रुपयों की लेनदेन जैसा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कथित तौर पर रिश्वत के रुपये के लेनदेन का है। यह भी पढ़ें- कानूनगो का रुपये लेने का वीडियो हुआ वायरल वहीं कानूनगो रामबचन ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उससे उनका कोई लेना देना नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.