उन्नाव, फरवरी 5 -- बांगरमऊ। ससुराल आए एक 50 वर्षीय युवक ने बुधवार शाम गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कानपुर थाना बिल्हौर क्षेत्र के अरौल पुराना गांव निवासी पिंटू पुत्र मौजीलाल शाम को बांगरमऊ क्षेत्र के मेला आलमशाह गांव स्थित ससुराल आया था। ग्रामीणों के अनुसार शराब पीने को लेकर पत्नी सुषमा से विवाद हुआ था। देर शाम पिंटू ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर अरौल पुराना गांव से पहुंचे प्रधान मुन्नू सिंह सहित परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर चले गए। मृतक पिन्टू चार बच्चों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मामले में कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.