घाटशिला, फरवरी 12 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित कानीमोहली गांव के भैरव स्थान को पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर वर्षों से मांग हो रही है, लेकिन सरकार इस ओर पहल नहीं कर रही है। भैरव स्थान साल जंगलों से भरा होने के कारण यह प्रकृति का अनुपम नजारा पेश कर रही है। यहां पर शिव मंदिर होने के साथ-साथ चेकडैम भी है, जहां सालों पर कल-कल पानी गिरते रहता है। चारों ओर से पहाड़ से घिरे इस स्थल पर बिना किसी सुविधा के हर साल बंगाल और झारखंड के सैंकड़ों लोग पिकनिक मनाने आते हैं। लेकिन बगैर किसी सुविधा के उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थल की सुंदरता को देख तत्कालीन विधायक यह शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन ने सरकार से पत्राचार कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की थी। रामदास सोरेन ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.