कानपुर हैंडबाल महिला टीम का हुआ चयन
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अयोध्या में 27 से 29 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कानपुर नगर की महिला टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूनम पाल, सुचिता सिंह और अरबिया की देखरेख में संपन्न हुई। चयन के बाद 12 सदस्यीय टीम घोषित की गई। चयनित खिलाड़ी में अनन्या कमल, मुस्कान, शिल्पी, दिव्या, नेहा, मोमिना, आर्या, खुशी, श्रेया, इदित्या, अनन्या साहू और जहान्वी शामिल हैं। चयन के दौरान अनुज सिंह, आनंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कानपुर हैंडबाल संघ की साधना मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: महिला हैंडबॉल जिला टीम का चयन, मंडल ट्रायल आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.