लखनऊ, मार्च 6 -- रहीमाबाद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। तरौना गांव में कुत्तों के नोचने से बच्ची की मौत और एक अन्य को दौड़ाने की घटना अभी लोग भुला नहीं पाए थे। इस बीच शुक्रवार सुबह हरदोई-लखनऊ नेशनल हाइवे पर एक और हादसा हो गया। हाईवे पर स्थित भतोइया गांव के पास कुत्ते के दौड़ाने से बाइक सवार सोनू फिसलकर गिर गया। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सोनू हरदोई जनपद के अलावलपुर के रहने वाले हैं। वह शुक्रवार सुबह बाइक से गांव जा रहे थे। इस बीच हरोदोई-लखनऊ हाईवे पर एकाएक कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सोनू सड़क पर गिरे और घिसटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें उठाया। सीएचसी लेकर पहुंचे। स...