मऊ, मार्च 6 -- मधुबन/दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी के टमठा निवासी एक व्यक्ति कानपुर में सब्जी का कारोबार कर अपने परिवार का जीविका चलाता था। कानपुर में सब्जी कारोबारी की होली के दिन शाम सात बजे नाले में गिरने से मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार राम सुगन धनगर पुत्र बृजराज धनगर रोजी-रोटी के लिए कानपुर में सब्जी का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि होली के दिन शाम करीब सात बजे वह सब्जी बेचने के लिए चकरपुर स्थित मंडी के लिए निकले थे। आमतौर पर वह रात करीब 11 बजे तक अपने कमरे पर वापस आ जाते थे, लेकिन उस दिन देर रात तक उनके नहीं पहुंचने पर साथियों को चिंता हुई। इसके बाद उनके साथी खोजबीन में निकले तो चकरपुर सब्जी मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.