इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के बछेड़ी गांव की रहे वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कानपुर में मौत के बाद मायके पक्ष में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और समय पर इलाज न कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मायके वाले शव लेकर सीधे चकरनगर थाने पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बछेड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय रुचि पांडे उर्फ मिलन पत्नी मोहित तिवारी की शादी 18 अप्रैल 2025 को हुई थी। रुचि का मायका फतेहपुर जनपद के भाऊपुर थाना कल्याणपुर क्षेत्र में है। यह भी पढ़ें- मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ तो नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों का दहेज प्रताड़ना का आरोप रुचि के पिता गेंदा लाल पांडेय का पहले ही निधन ह...