कानपुर, मई 15 -- कानपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विभिन्न आधारभूत संरचना कार्य किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर रेलवे ने कानपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनें आं​शिक निरस्त की हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। उधर, कटिहार-कुरेठा खंड में दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण कानपुर से होकर जाने वाली चार ट्रेनों का समय परिवर्तन किया गया है। सा​थ ही, अलग-अलग ति​थियों में दो परिवर्तित मार्ग और एक देरी से चलेगी। ये सभी कानपुर सेंट्रल से होकर जाती हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ 15 मई से 23 जून तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही आएगी। इसकी रिवर्स 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी भी इसी अवधि में कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलेगी। वहीं, 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर 18, 25 मई,...