हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर। कानपुर से इलाज कराकर लौटी महिला की अचानक मौत हो गई। घटना बुधवार की है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय प्रीति यादव पत्नी रवि यादव की बुधवार की सुबह 11 बजे अचानक मौत हो गई। रवि ने बताया कि बीते सोमवार को तबीयत खराब होने पर पत्नी को जिला अस्पताल लेकर गया था। होश आने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया था। जहां प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया। बुधवार को वहां से छुट्टी कराकर घर आए थे। जहां आते ही पत्नी की मौत हो गई। मृतका के जरिया थाना के पचखुरा गावं निवासी भाई मातादीन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई। बहनोई रवि आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था। मृतका अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्...