औरैया, फरवरी 28 -- औरैया। जायंट्स ग्रुप औरैया द्वारा आज नगर के एक नर्सिंग होम पर नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत ग्रुप के अध्यक्ष डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कराया। तत्पश्चात जायंट्स प्रार्थना के बाद शिविर में कानपुर से आए रीजेंसी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रकाश यादव द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों का निशुल्क हृदय परीक्षण किया गया। इस दौरान जायंट्स ग्रुप के हरी नारायण अग्रवाल,डॉ मनोज चौरसिया,रोहित अग्रवाल,विनोद ,आनंद पोरवाल,दीप चंद्र गुप्ता सहित नर्सिंग होम का स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.