कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। तस्करी कर बिहार ले जा रहे 50 हजार कीमत की अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरराज्जीय तस्कर दबोचा गया है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने इसके कब्जे से 12 बोतल और 96 ट्रेटा पैक शराब के बरामद किए हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-10 से आगे हैरिसगंज पुल के पास बेगूसराय, बिहार निवासी राम कुमार को दबोचा गया। इसके बैग की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई, जिसे सील कर दिया गया। बिहार में शराबबंदी की वजह से यह कानपुर से कम कीमत पर शराब खरीदकर ट्रेनों से बिहार ले जाता और वहां ऊंचे दामों पर बेचता था। शराब लेकर वह बिहार की ट्रेन पकड़ने जा रहा था तभी पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.