कानपुर सेंट्रल में गंदगी, अतिक्रमण देख सांसद नाराज
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के आसपास गंदगी और अतिक्रमण देखकर सांसद रमेश अवस्थी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई अभियान चलाने, अतिक्रमण हटाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सेंट्रल के पुनर्विकास कार्यों समेत करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2027 तक कानपुर सेंट्रल आधुनिक सुविधाओं और एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था वाला विश्वस्तरीय स्टेशन बन जाएगा। रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सांसद ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 से 9 तक बने फुटओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर और घंटाघर की ओर निर्माणाधीन नई स्टेशन बिल्डिंग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.