कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन से पहले कानपुर सुपर स्टार ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ को अपना घरेलू मैदान चुना है। टीम पहले सत्र में कानपुर के कमला क्लब को घरेलू मैदान बनाया था। जबकि, दूसरा व तीसरा सीजन जब लखनऊ में हुआ था तो टीम का घरेलू मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम था। ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग की तैयारियां और कमला क्लब में उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल प्रस्तावित होने के कारण कानपुर सुपर स्टार का प्रशिक्षण शिविर एक से 11 अगस्त के बीच लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से यूपी टी-20 लीग का आगाज होगा। कानपुर सुपर स्टार का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वर्ष 2023 में ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले सत्र में टीम ने 10 में से केवल तीन मुकाबले जीते थे। वर्ष 2024 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम ...