कानपुर सुपरस्टार्स के चयन ट्रायल में 213 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाड़ी चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को 213 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिन तक चले प्रतिभा ट्रायल में कुल 610 खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग कौशल का प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी के लव मलिक ने बताया कि पहले दिन कानपुर, जालौन, फिरोजाबाद, आगरा और कानपुर देहात के 397 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभा दिखाई थी। दूसरे दिन, शेष 213 खिलाड़ियों ने नेट्स पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। चयनकर्ता ज्ञानेंद्र पांडे और उनकी टीम ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल के दौरान बल्लेबाजों ने टी-20 शैली में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लंबे-लंबे शॉट लगाए। तेज गेंदबाजों ने स्विंग, यॉर्कर, बाउंसर और शॉर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.