संवाददाता, नवम्बर 30 -- यूपी के हमीरपुर में ट्रैफिक जाम ने एक मासूम की जान ले ली। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर 24 घंटे से रुक-रुककर लग रहे भीषण जाम में फंसकर एक माह के नवजात 'अभिमन्यु' की मां की गोद में मौत हो गई। बाइक से जा रहे दंपति जैसे-तैसे जाम से निकलकर नवजात को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे दंपति बिलख पड़े। मामले में मिली जानकारी के अनुसार जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के दपसौरा गांव निवासी कुलदीप की पत्नी आंचल ने एक माह पूर्व पुत्र को जन्म दिया था। दंपति ने इसका नाम अभिमन्यु रखा था। लेकिन अभिमन्यु मां-बाप की गोद में सिर्फ एक माह तक ही खेल सका और कानपुर-सागर हाईवे में रोज लगने वाले जाम ने इस मासूम की बलि ले ली। यह भी पढ़ें- एएनटीएफ के हत्थे चढ़े डेढ़ करोड़ की ड्रग्स बेचने निकले नशे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.