कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर दक्षिण। कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार भोर प्रहर में घने कोहरे के बीच शंभुआ आरओबी के पास डंपर और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद भीषण जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची हालांकि संकरे रास्ते में हाइड्रा पहुंचने पर एक घंटा लग गया। इस दौरान 3-4 अन्य डंपर भी रास्ते में खराब हुए, जिसके चलते करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात बहाल कराने में ट्रैफिक कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। शाम करीब चार बजे यातायात बहाल हो सका। नौबस्ता-हमीरपुर मार्ग सागर हाईवे पर शनिवार सुबह करीब चार बजे नौबस्ता की ओर से खाली डंपर जा रहा था, जबकि घाटमपुर की ओर से ट्रेलर आ रहा था। शंभुआ रेल ओवरब्रिज के पास घने कोहरे और संकरे रास्ते के चलते दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक चुटहिल हो गए। पुलिस पहुंची और दोनों को मेडिकल के लिए...