कानपुर-सागर हाईवे पर बढ़ते हादसों पर वकीलों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी
हमीरपुर, मई 22 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर शुरू हुए जनांदोलन धीरे-धीरे बड़ा रूप ले रहा है। शुक्रवार को वकीलों ने बार संघ भवन में बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए वकीलों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के कार्यालय में न होने के बाद वकीलों ने नारेबाजी और तेज कर दी। बाद में डीएम के वीसी में व्यस्त होने की जानकारी पर वकीलों ने एनआईसी कक्ष की ओर कूच करना शुरू कर दिया। वकीलों की नारेबाजी से कलेक्ट्रेट गूंजता रहा। वकीलों ने कुछ देर के लिए बस स्टैंड में सड़क जाम कर नारेबाजी भी की। यह भी पढ़ें- हाईवे में डिवाइडर की मांग को लेकर प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा वकीलों के प्रदर्शन की खबर मिलने पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने वकीलों से वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.