हमीरपुर, मार्च 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे स्थित सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया की तरफ पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचलकर गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।सुमेरपुर कस्बे के वार्ड 12 निवासी बालकृष्ण उर्फ पुत्तन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र सत्यम सिंह सोमवार की रात करीब 8:00 बजे घर से निकल गया था। चाचा भोला सिंह ने बताया कि मंगलवार को तड़के 3:30 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि किसी वाहन की चपेट में आकर सत्यम सिंह की मौत हो गई है और शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा हुआ है। जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सत्यम रात करीब 8:00 बजे घर से पैदल चला गया था। रात में ही फैक्ट्री एरिया में हाईवे पर रिमझिम मोड़ के पास किसी अज...