कानपुर समेत बुंदेलखंड रूट की कई ट्रेनें जून में रहेंगी प्रभावित
कानपुर, जून 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। झांसी मंडल के खैरार-भीमसेन रेलखंड में खैरार, इचौली और अकोना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त, नियंत्रित और रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था जून माह में अलग-अलग तिथियों पर लागू रहेगी। रेलवे पीआरओ के अनुसार चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (14109) और कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी (14110) ट्रेनें 18 और 19 जून को निरस्त रहेंगी। मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल (64601) और कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर (64602) ट्रेनें भी 18 से 19 जून तक, खजुराहो-कानपुर सेंट्रल (64645) ट्रेन 18 से 20 जून तक और कानपुर सेंट्रल-खजुराहो (64646) ट्रेन 17 से 19 जून तक निरस्त रहेगी।कुछ ट्रेनों का रेग्यूलेशन और रीशेड्यूलिंग भी किया गया है। कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.