बांदा, मई 8 -- बांदा। ऑपरेशन ईगल के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से 4.08 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि गुरूवार देर रात कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी खजरिया नेवादा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को 02 किलो 80 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ महोबा रोड मवई बाईपास चौराहे से और रवि कुमार पुत्र अजयपाल निवासी नगला मांझ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को 02 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ छोटा बाईपास तिराहा शुकुल कुआं से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...