कानपुर-लखनऊ मेमू निरस्त नहीं मानकनगर तक चलेगी
कानपुर, जुलाई 4 -- कानपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन (उत्तर रेलवे) के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पूर्ण ब्लॉक और ओएचई मॉडिफिकेशन कार्य को लेकर पहले कानपुर-लखनऊ मेमू को निरस्त करने का फैसला रेलवे ने लिया था। दैनिक यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पूर्व में लिया फैसला संशोधित कर दिया। अब कानपुर-लखनऊ मेमू निरस्त नहीं बल्कि चार जुलाई से 13 सितंबर के बीच कानपुर-मानकनगर के बीच पूर्व तय शेड्यूल पर चलेगी और वहीं पर टर्मिनेट होकर वापस तय समय पर चलकर कानपुर सेंट्रल आएगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू 4 जुलाई से 13 सितंबर तक मानक नगर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसका मतलब लखनऊ के बजाय मानक नगर तक ही जाएगी और यहीं से वापस होगी। वहीं 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू निरस्त रहने के स्थान पर 5 जुलाई से 14 सितं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.