कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों पर बैन जारी, IIT खड़गपुर की रिपोर्ट के बाद फैसला
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 19 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर कानपुर से लखनऊ की तरफ भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित जारी रहेगा। सड़क को लेकर आईआईटी खड़गपुर की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। तब तक के लिए टोल वसूली भी स्थगित रहेगी। लगभग 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को हुआ था। आम वाहनों के लिए इसे 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से खोला गया। 26 जुलाई को एक्सप्रेसवे के 42 किमी लंबे ग्रीन फील्ड वाले हिस्से में कानपुर-लखनऊ लेन में पहली बार सड़क धंसी। उसके बाद तो इस लेन में यह सिलसिला चल निकला। पांच अगस्त को एनएचएआई ने कानपुर-लखनऊ लेन पर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए एक्सप्रेसवे पर अगले आदेश तक टोल फ्री कर दिया।आईआईटी खड़गपुर की रिपोर्ट के बाद फैसला एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और बार-बार सड़क के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.