उन्नाव, अगस्त 29 -- अचलगंज (उन्नाव), संवाददाता। लगातार हो रही तेज बारिश ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की धज्जियां उड़ा दी हैं। कोरारी टोल से आजाद मार्ग तक महज करीब पांच किलोमीटर के दायरे में एक्सप्रेस-वे के किनारे 12 से अधिक स्थानों पर सड़क की मिट्टी कटकर बह गई है। वहीं कई जगह सड़क किनारे का हिस्सा धंस गया। क्रैश बैरियर के नीचे की मिट्टी बहने से सड़क और सुरक्षा इंतजाम दोनों खतरे में नजर आए। हालात इतने खराब रहे कि क्षतिग्रस्त हिस्सों में मिट्टी भरने के लिए पोकलैंड मशीन उतारनी पड़ी। मशीन पूरे दिन सड़क किनारे धंसे और कटे हिस्सों में मिट्टी भराव के काम में जुटी रही。

बारिश थमने के बाद स्थिति बारिश थमने के बाद जब हिन्दुस्तान टीम ने एक्सप्रेस-वे पर स्थिति का जायजा लिया तो जगह-जगह सड़क के किनारे कटाव के निशान साफ दिखाई दिए। सबसे गंभीर स्थिति उन स्थ...